फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Disturbances found in e pos machines of paddy purchasing centers

हाथरस : धान क्रय केंद्रों की ई पॉस मशीनों में मिली गड़बड़ी

Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Disturbances found in e pos machines of paddy purchasing centers
हाथरस : आत्मनिर्भर सहकारी समिति पर धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी। स? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने जिले में पीसीएफ द्वारा संचालित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। आत्मनिर्भर सहकारी समिति लिमिटेड राजनगर शहबाजपुर, आत्मनिर्भर सहकारी समिति सहपऊ पूर्वी और आत्मनिर्भर सहकारी समिति धाधऊ के धान क्रय केंद्रों पर प्रभारी उपस्थित मिले।
राजनगर शहबाजपुर धान क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए उपलब्ध कराई गई ई पॉस मशीन में तकनीकी समस्या के के बारे में जानकारी दी गई। इसे मौके पर ही अपडेट कराया गया। केंद्र पर एक किसान साहब पुत्र पोप सिंह निवासी-अल्हैपुर चुरसैन से 40 क्विंटल धान की खरीद की गई है। खरीदे गए धान को धान क्रय केंद्र से संबद्ध चावल मिल मैसर्स नारायण ट्रेडर्स चिंता की गढ़ी को प्रेषित किया गया है। निर्देशित किया गया कि मिल को प्रेषित धान के सापेक्ष देय सीएमआर को तत्काल प्रेषित कराएं। संबद्ध मिल के प्रोपराइटर को भी केंद्रों से प्रेषित धान को समय से ऑनलाइन प्राप्त करने एवं प्राप्त धान के सापेक्ष देय सीएमआर को मिल से संबद्ध भारतीय खाद्य निगम के डिपो में पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर सहकारी समिति सहपऊ पूर्वी पर ई-पॉस मशीन में आ रही समस्या का निस्तारण कर कृषक से की गई खरीद की फीडिंग कराई गई। साथ ही कृषक रमेशचंद्र पुत्र लक्ष्मण कुमार ग्राम-समदपुर से की गई 98 क्विंटल एवं अजय कुमार पुत्र झम्मन लाल ग्राम नगला गरीबा बरामई से की गई 90.40 क्विंटल धान की खरीद की ई-पॉस मशीन द्वारा निकाली गई पर्ची भी दी गई। केंद्र पर कुल दो किसानों से 188.40 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर सहकारी समिति धाधऊ पर कृषक देवेंद्र कुमार पुत्र धीरी सिंह निवासी ग्राम बागपुर से की गई 20.80 क्विंटल खरीद की ऑनलाइन फीडिंग न होने के संबंध में केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि ई पॉस मशीन में समस्या आ रही है। मशीन को अपडेट कर उसके माध्यम से कृषक से की गई खरीद की फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों से संपर्क स्थापित कर खरीद में प्रगति जाएं। अपने निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 64 कृषकों से कुल 3930.10 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जिले में धान के विक्रय के लिए कुल 324 पंजीयन के सापेक्ष 265 पंजीयन का सत्यापन उपजलिाधिकारियों की लॉगिन आईडी से किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed