फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District Panchayat meeting held amid uproar, committees were elected

हाथरसः हंगामे के बीच हुई जिला पंचायत की बैठक, समितियों का हुआ चुनाव

Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: District Panchayat meeting held amid uproar, committees were elected
जिला पंचायत की बैठक में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में जिला पंचायत की समितियां का निर्वाचन हुआ। बैठक में कुछ सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया को गलत बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इन सदस्यों को बैठक में पदेन सदस्यों की मौजूदगी पर भी एतराज जताया। इस दौरान वहां हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई। इसके उपरांत यह सदस्य वहां से चले गए। कोरम पूरा होने के चलते समितियों का निर्वाचन हो गया।
सोमवार को जिला पंचायत की एक अहम बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के आदेश पर यह बैठक विभिन्न समितियों के निर्वाचन के लिए बुलाई गई थी। बैठक में सीमा उपाध्याय के अलावा सीडीओ आरबी भास्कर के अलावा जिला पंचायत के सदस्य और पदेन सदस्य के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना के साथ-साथ कई ब्लॉक प्रमुख भी पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक का मकसद जिला पंचायत की निर्माण, जल प्रबंधन, नियोजन और विकास, स्वास्थ्य एवं कल्याण, प्रशासनिक, शिक्षा समितियों का निर्वाचन कराना था। जैसे ही बैठक शुरू हुई वैसे ही रालोद के नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, ईशान चौधरी, उम्मेद सिंह सहित कई सदस्यों ने इस इन निर्वाचन प्रक्रिया को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू चौधरी का कहना था निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मतदाता सूची को उपलब्ध क्यों नहीं कराया गया। आरक्षण प्रक्रिया को लागू किए बिना ही समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया को कैसे फॉलो कर लिया गया। उन्होंने इस बैठक के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन को लेकर यह प्रक्रिया ही गलत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आखिर इस बैठक में पदेन सदस्य कैसे शामिल हो गए।
इस दौरान यह विपक्षी सदस्य अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए और वहां नोकझोंक करने लगे तो इनकी मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व कुछ समर्थक सदस्यों से नोकझोंक हो गई। बाद में अधिकारियों ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। हालांकि इस दौरान यह सदस्य वहां से चले गए।
इनके जाने से पहले ही दोनों विधायक भी चले गए। इसके बाद कोरम पूरा था तो वहां सभी समितियों का चुनाव कराया गया। इसमें निर्माण कार्यसमिति का अध्यक्ष निहाल सिंह, जल प्रबंधन समिति का सदस्य वरुण, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का सदस्य उमाशंकर गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।
यह निर्वाचन अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में कराया। अन्य तीनों समितियों की अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी। बैठक में सिकंदराराऊ और सादाबाद ब्लॉक प्रमुख को छोड़कर अन्य ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया।
मंडलायुक्त से की जाएगी शिकायत : गुड्डू
जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी का कहना है कि समितियों की पूरी निर्वाचन प्रक्रिया गलत है। इसकी शिकायत कमिश्नर से की जाएगी। बैठक की रिकॉर्डिग आदि के लिए कैमरे भी नहीं लगाए गए। इसी तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का जब शपथ ग्रहण होना था तब भी उन्हें यह सूचना दी गई थी कि शपथ विकास भवन में होगी, लेकिन बाद में स्थान परिवर्तित कर दिया गया। इसकी सूचना नहीं दी गई।

जिला पंचायत की बैठक और निर्वाचन के लिए कोरम पूरा था। उसी आधार पर समितियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। पूरी विधि पूर्वक निर्वाचन कराया गया है। इसकी निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष थी। किसी भी तरह की कोई अनियमितता नहीं की गई है। - संतोष कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed