{"_id":"5e3f07698ebc3ee5cb23346d","slug":"hathras-district-for-the-second-consecutive-month-in-the-disposal-of-complaints-hathras-news-ali2261761162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिकायतों के निस्तारण में लगातार दूसरे माह जिला अब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिकायतों के निस्तारण में लगातार दूसरे माह जिला अब्बल
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लगातार दूसरे महीने हाथरस अव्वल
डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जनपद स्तर पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में दूसरे माह फिर से जिला अव्वल रहा है। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों इसी तरह से शिकायतों पर गंभीरता बरतने के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन स्तर से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सीधी मॉनीटरिंग की जा रही है। शासन स्तर से ऑनलाइन प्राप्त शिकायत के निस्तारण की समयावधि निस्तारित की गई है। शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई जाती हैं। इन शिकायतों के प्राप्त होने के पश्चात संबंधित विभागों को यह शिकायतें फॉरवर्ड की जाती है।
इन शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ई गर्वनेंस सेल द्वारा की जाती है। शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने पर फिर से लगातार दूसरे माह भी प्रदेश में जिला अब्बल रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें। जिससे कि प्रदेश में प्रथम पायदान बना रहे।