{"_id":"6192a3d1aa9826087b0622a5","slug":"hathras-district-food-marketing-officer-inspected-paddy-purchasing-centers-sadabad-news-ali2782205112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में धान खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने सोमवार को खाद्य विभाग के अंतर्गत संचालित नवीन मंडी स्थल, सादाबाद मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर दोनों क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी स्थल स्थित धान क्रय केंद्र सादाबाद (प्रथम) पर अब तक 14 कृषकों से 1044.40 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गए धान के सापेक्ष 699.20 क्विंटल धान केंद्र से संबद्ध मिल मै. नारायण ट्रेडर्स चिंता की गढ़ी को प्रेषित कर दिया गया है।
संबद्ध चावल मिल से संपर्क कर सीएमआर की स्थिति से अवगत होकर उनको भी सूचित करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। 14 कृषकों से धान खरीद के सापेक्ष 11 कृषकों के धान का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हो चुका है। दो लंबित एवं एक अमान्य की स्थिति में है। केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि इन तीनों कृषकों के भुगतान के समाधान कराने के लिए लेखाधिकारी कार्यालय अलीगढ़ से संपर्क कर भुगतान कराएं। धान क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल सादाबाद (द्वितीय) पर कल तक 13 कृषकों से 924.80 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गए धान के सापेक्ष 651.80 क्विंटल धान केंद्र से संबद्ध मिल मै नारायण ट्रेडर्स को प्रेषित कर दिया गया है। संवाद