{"_id":"65e723c1106f1f4a94082fa7","slug":"hathras-district-basketball-team-captain-attacked-with-bricks-and-stones-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम कप्तान पर ईंट-पत्थर से हमला, दूसरे स्कूल के छात्रों ने पीटा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम कप्तान पर ईंट-पत्थर से हमला, दूसरे स्कूल के छात्रों ने पीटा, दी तहरीर
Tue, 05 Mar 2024 07:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
सौम्य प्रताप सिंह राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में दसवीं कक्षा का छात्र है। वह डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम का कप्तान भी है। वह विद्यालय से बास्केटबॉल खेलकर शहर के अलीगढ़ रोड पर रहने वाले अपने एक दोस्त के पास जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसके साथ गली-गलौज कर दी और उसको बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम के कप्तान व हाईस्कूल के छात्र को 5 मार्च की दोपहर को कुछ छात्रों ने किसी बात को लेकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी सौम्य प्रताप सिंह पुत्र धीरज सिंह शहर के राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में दसवीं कक्षा का छात्र है। वह डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम का कप्तान भी है। 5 मार्च की दोपहर को वह विद्यालय से बास्केटबॉल खेलकर शहर के अलीगढ़ रोड पर रहने वाले अपने एक दोस्त के पास जा रहा था। आरोप है कि तभी अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के निकट तीन बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। बताया जाता है कि युवक शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र थे। सौम्य का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने आते ही उसके साथ गली-गलौज कर दी और उसको पीटने लगे।
विज्ञापन
जब वह जान बचाने के लिए मंडी समिति परिसर की ओर भागा, तो यह युवक यहां भी पहुंच गए। इन युवकों ने लाठी-डंडों से उसको पीटा। आरोप है कि इन युवकों ने सिर पर ईंट से भी हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पीटने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घायल छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।