{"_id":"61b39a0bac049a15bd451979","slug":"hathras-district-bar-association-elections-will-be-held-on-22nd-hathras-news-ali280250115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 22 को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 22 को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते कमेटी के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम चुनाव अधिकारियों ने घोषित कर दिया है। अध्यक्ष सहित नौ पदों के लिए यह चुनाव 22 दिसंबर को होगा। चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा।
निर्वाचन समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा, राजीव तिवारी व रामवीर सिंह दादू ने संयुक्त रूप सेे पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वार्षिक चुनाव 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। चुनाव के लिए नामांकन 13 व 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार 15 दिसंबर को दोपहर दो बजे तक किया जाएगा, जबकि नामांकन पत्रों की वापसी 15 दिसंबर को ही दो बजे से शाम 3.30 बजे तक हो सकेगी और उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची शाम 4.30 बजे तक घोषित कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि उप्र बार काउंसिल द्वारा सीओपी कार्ड धारक नियमित अधिवक्ता ही मतदान कर पाएंगे। यदि कोई डिस्ट्रिक्ट बार का सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा रहा है तो वह अपना टिकट दिखाकर चुनाव कार्यालय में कम से कम दो प्रत्याशियों की उपस्थिति में 18 दिसंबर को प्रात:10 बजे से दो बजे तक मतदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दिन से चुनाव के दिन तक कोई भी प्रत्याशी या समर्थक दावत आदि नहीं कराएंगे। प्रत्याशी व उनके समर्थक परिसर में कोई होर्डिंग या बैनर नहीं लगाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से शांति के साथ चुनाव संचालन में सहयोग करने व चुनाव समिति के नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद