{"_id":"68fe181dec2b4929f600d661","slug":"hathras-district-bar-association-election-nomination-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras District Bar Association: मतदान 14 नवंबर को, अध्यक्ष पद के लिए हुआ एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras District Bar Association: मतदान 14 नवंबर को, अध्यक्ष पद के लिए हुआ एक नामांकन
Sun, 26 Oct 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:16 PM IST
सार
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। 14 नवंबर को ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते अजय भारद्वाज
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव 14 नवंबर को संपन्न होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 26 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र अजय कुमार भारद्वाज द्वारा दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 30 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार तीन नवंबर शाम तीन बजे तक होगा। नामांकन पत्र वापसी चार नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
मतदान 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। 14 नवंबर को ही मतगणना होगी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसोदिया, रविंद्रपाल सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू चौधरी, कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन