{"_id":"61993cbca4c8824ea621ded6","slug":"hathras-district-agriculture-officer-took-35-samples-of-seeds-in-the-raid-sadabad-news-ali2786406113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला कृषि अधिकारी ने छापे में बीज के 35 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला कृषि अधिकारी ने छापे में बीज के 35 नमूने लिए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जिले में डीएपी खाद की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने राजकीय कृषि बीज भंडार सादाबाद एवं सहपऊ का निरीक्षण किया गया और बीज वितरण की समीक्षा की गई। इसके अलावा क्षेत्र की बीज दुकानों से 35 बीज के नमूने संग्रहित किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने उप कृषि निदेशक कार्यालय में उर्वरक वितरण, राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज उठान एवं पीएम सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक 23,573 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और शनिवार तक 21488 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जिले में 2085 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है। सादाबाद, सासनी एवं सिकंदराराऊ कृभको केंद्रों पर उर्वरक आपूर्ति करने के लिए कृभको के अधिकारियों से वार्ता की गई। सहकारी समितियों के लिए इफ्को डीएपी की 3350 मीट्रिक टन की एक रैक हाथरस किला रैक प्वाइंट पर 19 नवंबर को लगी, जिससे हाथरस जिले को 2000 मीट्रिक टन का आवंटन हुआ है।
मोजेक डीएपी की रैक कल एटा जनपद में लगेगी, जिससे 400 मीट्रिक टन जनपद को प्राप्त होगी। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूूं के कुल 2285.00 क्विंटल बीज की आपूर्ति हो गई है। डीएम की तरफ से सहकारी समितियों पर आपूर्ति कराने के लिए 5000 एमटी की मांग अपर मुख्य सचिव कृषि को भेजी गई है।
विज्ञापन
गेहूं की प्रजाति एच.डी.2967, पी.बी.डब्ल्यू. 1जेड.एन., डब्ल्यूू.बी.2, डब्लू.एच.1124, एच.डी. 3086, पीबीडब्लू 0723 उन्नत 343 उपलब्ध हैं। गेहूं बीज की बिक्री दर 3915.00 रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं बीज पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुदान डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कृषकों के खातों में भेजा जाएगा। संवाद