फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Distribute smart phones to 80 Anganwadi workers

हाथरस : 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन

Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Distribute smart phones to 80 Anganwadi workers
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी (सीडीपीओ) धर्मेंद्र उपाध्याय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 80 स्मार्ट फोन वितरित किए। दरअसल शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल बनाने की योजना पर काम शुरू किया है।
सीडीपीओ धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी पूर्ण है। इस कारण सरकार ने उनको स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया है, ताकि वह नवजात शिशु एवं गर्भवती महिलाओं का डेटा ऑनलाइन फीड कर सकें। पहले आंगनबाडी कार्यकर्ता रजिस्टर के माध्यम से कार्य करती थीं।
विज्ञापन

वही काम अब उनको मोबाइल फोन के जरिये करना होगा। इसका मोबाइल फोन का प्रयोग केवल सरकारी कार्य के लिए ही किया जा सकेगा। सर्वे के दौरान कार्यकर्ता क्षेत्र में जहां भी जाएं, इस फोन को साथ लेकर जाएं। सभी जानकारी नियमित रूप से एप के माध्यम से फीड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य सेविका ऊषारानी, सरला, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर नेहा उपाध्याय, पुष्पेेंद्र सिंह, तपन कुमार, सरिता शर्मा, सुमन शर्मा, रेखा पचौरी, शकुंतला, प्रेमकांती, नीरज, सुमन, कमलेश, मुंद्रा, मालती आदि कार्यकर्ता मौजूूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed