{"_id":"6156073e8ebc3e0b99033a65","slug":"hathras-distribute-smart-phones-to-203-anganwadi-workers-sadabad-news-ali27457845","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: हाथरस में बांटे गए 203 महिलाओं को स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: हाथरस में बांटे गए 203 महिलाओं को स्मार्ट फोन
Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
सार
सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब स्मार्ट फोन के जरिये अपने सभी रिकॉर्ड दुरुस्त करने होंगे और साथ ही सभी कामों की निगरानी भी ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी को स्मार्टफोन प्रदान करतीं सुपरवाइजर सोनू आर्या।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अब हाईटेक हो गई हैं। सरकार ने उनको स्मार्ट फोन दिया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाली सभी गतिविधियां ऑनलाइन होंगी। पोषण ट्रैकर एप से कुपोषित बच्चों सहित पूरा डेटा अब मोबाइल फोन पर ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सादाबाद ब्लॉक के बाल विकास परियोजना दफ्तर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी (सीडीपीओ) धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ और सुपरवाइजर सोनू आर्या ने 203 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए।
विज्ञापन
सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब स्मार्ट फोन के जरिये अपने सभी रिकॉर्ड दुरुस्त करने होंगे और साथ ही सभी कामों की निगरानी भी ऑनलाइन रहेगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सादाबाद ब्लॉक को कुपोषण मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन