{"_id":"631a2e8b18b7a30cc53aa887","slug":"hathras-dispose-of-pending-cases-according-to-the-standard-hathras-news-ali299942355","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लंबित प्रकरणों का मानक के अनुरूप करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लंबित प्रकरणों का मानक के अनुरूप करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने लंबित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि 12 प्रकरणों पर चर्चा की जानी है। विचाराधीन आवेदनों पर चर्चा करते हुए समिति की सहमति से एक प्रकरण की स्वीकृति प्रदान की गई। नौ प्रकरणों को पुन: विचाराधीन रखा गया है। समिति की सहमति के आधार पर दो प्रकरणों को निरस्त किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार के मामलों में ढिलाई बरती जाएगी तो अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिस स्तर पर कार्रवाई लंबित है, संबंधित को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। संवाद