फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Displeasure over the progress of Operation Rejuvenation works

हाथरस: ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों की प्रगति पर जताई नाराजगी

Tue, 11 Aug 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Displeasure over the progress of Operation Rejuvenation works
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार मं बैठक लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प एवं नगरीय कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों एवं जूनियर विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस मौके पर बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में जिला पंचायतराज विभाग द्वारा पीने के पानी एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय की रंगाई- पुताई, ब्लैक बोर्ड तथा रैंप का कार्य पूर्ण कराया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 206 जर्जर भवनों को चिन्हित किया गया था, जिसमें से 82 विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रेषित की गई है। इसके तहत सात भवनों की नीलामी की जा चुकी है। 124 विद्यालयों की जर्जर भवनों की जांच अपेक्षित है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एडीओ पंचायत और बीईओ को संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार करते हुए जिन विद्यालयों में कार्य प्रारंभ नही हुआ है, उन सभी विद्यालयों में कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed