फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Discussion regarding booth verification, materials for booth verification were distributed

बूथ सत्यापन को लेकर चर्चा, बूथ सत्यापन की सामग्री की गई वितरित

Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Discussion regarding booth verification, materials for booth verification were distributed
गांव एदलपुर शक्ति केंद्र के बूथों पर सत्यापन के लिए रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी गई, उसके बाद सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ सत्यापन को लेकर चर्चा की और सभी बूथ अध्यक्षों से अपने अपने बूथ की समिति के सत्यापन के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। बूथ अध्यक्षों को बूथ सत्यापन की सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

चौधरी संजय सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर के साथ एदलपुर के बाद मांगरु शक्ति केंद्र पर जाकर मांगरू शक्ति केंद्र की सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक संदीप सिसौदिया के साथ बैठकर योजना रचना बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ सत्यापन का कार्य कर रही है, जिससे जो बूथ हमारा किसी स्तर पर कमजोर है, उसको भी मजबूत करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौके पर जाकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बूथ अध्यक्ष सचिन चौधरी, धर्मपाल सिंह, मनोज चौधरी, देवेंद्र चौधरी, लक्ष्मी नारायण, गगन चौहान, नीरज चौहान, मनोज, प्रदीप सिसौदिया, मुकेश शर्मा, संदीप शर्मा, कुलदीप सिंह, सुधीर सिंह सहित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed