{"_id":"61c36b58f8d1ce61b515bf9b","slug":"hathras-disappearance-of-letter-from-dpro-office-created-panic-hathras-news-ali281250686","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीपीआरओ दफ्तर से पत्रावली गायब होने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीपीआरओ दफ्तर से पत्रावली गायब होने से मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक (डीसी) को दिए गए नोटिस की प्रतियां गायब होने का मामला सामने आया है। डीपीआरओ ने इसे लेकर अधीनस्थों के प्रति नाराजगी जताई है। डीसी स्वच्छ भारत मिशन को अपने पद के अलावा कार्यालयों के अन्य कार्यों में हस्तक्षेप करने व डाक में आए पत्रों का अवलोकन करने सहित कई बिंदुओं पर यह नोटिस जारी किया गया था।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में तैनात डीसी शैलेंद्र लवानिया को डीपीआरओ जीडी जैन ने नोटिस जारी किया था। नोटिस में डीसी को अपने पद के कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में हस्तक्षेप करने, अन्य विभागों व विभागीय पत्रों के अवलोकन करने सहित तमाम बिंदुओं पर नोटिस दिया गया था। नोटिस की प्रतियां उच्चाधिकारियों सहित नामित संस्था को भी दी गई थीं। इस पत्र को डीसी को भी दिया गया। हैैरानी की बात यह रही कि इस पत्र को खुद डीसी ने रिसीव नहीं किया।
यहां तक कि उच्चाधिकारियों को भेजी जाने वाली नोटिस की प्रतियां भी गायब हो गईं, जोकि उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचीं। जानकारी करने पर पता चला कि पत्रावली को विभागीय कर्मचारियों द्वारा डाक से गायब कर दिया गया है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि डीसी को नोटिस जारी किया गया था। खुद डीसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया। प्रतियों को भी डाक से गायब कर दिया गया है। हालांकि बाद में तलाश कराने पर प्रतियां मिल गईं। संवाद