फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Different pandals will be set up for 18 mandals, inquiry center will also be made

हाथरस: 18 मंडलों के लिए लगेंगे अलग-अलग पंडाल, पूछताछ केंद्र भी बनेगा

Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Different pandals will be set up for 18 mandals, inquiry center will also be made
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुुमार लक्षकार ने जिला स्तरीय अधिकारियोें के साथ प्रवासी लोगों को उनके मंडल और गृह जनपद तक सकुशल पहुंचाने के उद्देश्य जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि 18 मंडलों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जाएं, जिससे आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। उनकी सहायता के लिए अलग से पूछताछ केंद्र और काउंटर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सामाजिक दूरी का पूर्णत: पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस रोडवेज बस से यात्रा कर रहे हैं, उसका नंबर, वाहन चालक का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक सूचना दर्ज करना सुनिश्चित करें, जिससे यात्रियों के सकुशल पहुंचने की जानकारी प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि बस को रवाना करने से पूर्व संबंधित जिले के नोडल अधिकारी को इसकी सूचना अवश्य उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर एसपी गौरव बंसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम सदर रामजी मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed