{"_id":"5edd37288ebc3e905a08f4dd","slug":"hathras-diabetes-patient-corona-positive-in-sadabad-sadabad-news-ali2355800164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सादाबाद में डायबिटीज की मरीज महिला निकली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सादाबाद में डायबिटीज की मरीज महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सादाबाद: हौजरी कारोबारी की पत्नी के कोरोना संक्रमत नकलने के बाद पहुंची एंबुलेंस।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को आगरा के अस्पताल में भर्ती सादाबाद के एक होजरी व्यवसायी की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला मधुमेह की रोगी है।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सादाबाद की श्री राम कॉलोनी निवासी एक 55 वर्षीय महिला को कुछ दिनों पहले डायबिटीज बढ़ जाने की वजह से आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में सुधार न होने पर तीन जून को उन्हें एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी कोविड-19 के तहत कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई।
छह जून को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इधर, महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कॉलोनी में सन्नाटा छा गया है। लोगों में दहशत बढ़ गई है, लोगों को डर है कि महिला का अन्य कोई परिजन भी कहीं संक्रमित न निकल आए।
विज्ञापन
10 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि संक्रमित महिला के परिजनों व आस पड़ोस के 10 लोगों को स्वास्थ्य महकमे की टीम ने क्वारंटीन सेंटर भेजकर क्वारंटीन कराया गया है। स्वास्थ्य टीम में शामिल प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों व आसपास के 10 लोगों को हाथरस स्थित लॉर्ड कृष्णा क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। इनकी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी।
एसडीएम ने किया कॉलोनी का दौरा, सावधानी बरतने का आह्वान
सादाबाद। महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। खुद एसडीएम राजेश कुमार ने स्वास्थ्य महकमे और पुलिस टीम के साथ श्रीराम कॉलोनी का दौरा किया और वहां के लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें और बेवजह सड़क पर न घूमें और न ही कहीं एकत्रित हों।
श्रीराम कॉलोनी को बैरिकेडिंग कर किया गया सील
सादाबाद। कोरोना संक्रमण के लगातार आ रहे मामलों की वजह से प्रशासन ने सादाबाद कस्बे को पहले से ही हॉट स्पॉट कर रखा है। महिला के संक्रमित निकलने के बाद श्रीराम कॉलोनी में कई जगह बैरिकेडिंग कराकर लॉक कर दिया गया। नगर पंचायत के कर्मियों ने बैरिकेडिंग का कार्य किया और लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की। यहां फालतू रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत की टीम ने कॉलोनी को किया सैनिटाइज
सादाबाद। नगर पंचायत की सैनिटाइजेशन टीम भी सक्रिय हो गई। टीम मशीन के साथ श्री राम कॉलोनी में पहुंची और वहां पहुंचकर कॉलोनी के हर घर को सैनिटाइज किया। सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चौहान ने बताया कि पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज करा दिया गया है। लोगों से घर के आसपास साफ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान किया गया।