{"_id":"61c219f1dbaa9a1797288c3c","slug":"hathras-dhirendra-chauhan-became-the-head-after-defeating-the-former-head-bhuri-devi-shaphu-news-ali2811666110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व प्रधान भूरी देवी को हराकर धीरेंद्र चौहान बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व प्रधान भूरी देवी को हराकर धीरेंद्र चौहान बने प्रधान
विज्ञापन
कोंकना खुर्द के विजयी प्रधान को प्रमाणपत्र देते निर्वाचन अधिकारी एसडीएम विपन कुमार शिवहरे। संव
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विकास खंड की ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द में हुए उपचुनाव में धीरेंद्र चौहान विजयी हुए। छह प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूरी देवी को 54 मतों से हरा दिया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम विपन कुमार शिवहरे ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
बता दें कि तत्कालीन प्रधान की मौत के बाद यह रिक्त था। जिसके लिए सोमवार को मतदान हुआ था। मंगलवार की सुबह ब्लॉक सभागार में आठ बजे सुबह से इसकी मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायत में 855 मतदाता थे। जिनमें से 699 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। जिसमें से एक बूथ पर 564 एवं दूसरे बूथ पर 135 मत पड़े थे। छह प्रधान पद के प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें तीन प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला था। विजयी प्रत्याशी धीरेंद्र को 301 मत मिले। भूरी देवी को 247 मत मिले। गिरजा देवी ने 119 मत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2016-21 में भूरी देवी प्रधान रही थीं। इस बार अप्रैल में हुए ग्राम पंचायत के चुनावों में धीरेंद्र चौहान 90 मतों से हार गए थे। तत्कालीन प्रधान मौत होने के बाद उक्त ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुए थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत समदपुर, रसगवां एवं थरौरा में रिक्त तीन ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।
हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई नोकझोंक
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द में हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हारे हुए प्रत्याशी एवं उनके समर्थन आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी। मारपीट शुरू होने ही वाली थी कि ब्लॉक में मतगणना कराने आई पुलिस शोरगुल सुनकर बाहर आ गई।
कोतवाल अतुल कुमार गौतम एवं वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक आरडी यादव एवं अन्य पुलिस बल भी मौके पर आ गए। पुलिस के आते ही भीड़ तितर बितर हो गई।
मामले की नजाकत को भांपते हुए कोतवाल विजयी प्रत्याशी धीरेंद्र चौहान को उनके निवास स्थान पर पहुंचाने के लिए स्वयं पुलिस बल लेकर गए। इसके साथ ही प्रधान को विजय जुलूस आदि नहीं निकालने की भी हिदायत दी।