फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dhangar Samaj again started picketing for certificate

हाथरस : प्रमाणपत्र के लिए धनगर समाज ने फिर शुरू किया धरना

Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dhangar Samaj again started picketing for certificate
हाथरस : तहसील में धरना देकर रामायण पढ़ते धनगर समाज के लोग। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

धनगर जाति का प्रमाणपत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रवीण धनगर ने सोमवार से फिर तहसील परिसर में अपने सहयोगियों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन स्थल पर बैठकर धनगर समाज के लोगों ने रामायाण का पाठ भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर धनगर समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समाज के लोगों ने प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 207 सीएम 26 मार्च 2018 का अनुपाल कराने की मांग की है। आरोप है कि शासनादेश का अनुपालन कराने के लिए तहसीलदार एवं लेखपालों ने चक्कर लगवाकर परेशान कर दिया है, लेकिन अभी तक शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा। मजबूर होकर उन्होंने आंदोलन का रुख अपनाया है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे प्रवीण धनगर ने कहा कि समय रहते उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए। धरने पर जेपी धनगर, रोशनलाल, महेंद्र सिंह, सुनहरीलाल, सुनील कुमार, बनी सिंह, चंद्रवीर सिंह, प्रेम सिंह, मूलचंद्र, सोरन सिंह, केदारी सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed