{"_id":"61b799ca498d1231ef3b9be1","slug":"hathras-dhangar-samaj-again-started-picketing-for-certificate-sasni-news-ali2804857189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रमाणपत्र के लिए धनगर समाज ने फिर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रमाणपत्र के लिए धनगर समाज ने फिर शुरू किया धरना
विज्ञापन
हाथरस : तहसील में धरना देकर रामायण पढ़ते धनगर समाज के लोग। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
धनगर जाति का प्रमाणपत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रवीण धनगर ने सोमवार से फिर तहसील परिसर में अपने सहयोगियों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन स्थल पर बैठकर धनगर समाज के लोगों ने रामायाण का पाठ भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर धनगर समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समाज के लोगों ने प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 207 सीएम 26 मार्च 2018 का अनुपाल कराने की मांग की है। आरोप है कि शासनादेश का अनुपालन कराने के लिए तहसीलदार एवं लेखपालों ने चक्कर लगवाकर परेशान कर दिया है, लेकिन अभी तक शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा। मजबूर होकर उन्होंने आंदोलन का रुख अपनाया है।
धरने का नेतृत्व कर रहे प्रवीण धनगर ने कहा कि समय रहते उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए। धरने पर जेपी धनगर, रोशनलाल, महेंद्र सिंह, सुनहरीलाल, सुनील कुमार, बनी सिंह, चंद्रवीर सिंह, प्रेम सिंह, मूलचंद्र, सोरन सिंह, केदारी सिंह आदि मौजूद थे। संवाद