{"_id":"617c3dcebad0db4a5f520b78","slug":"hathras-devotees-dance-on-religious-performances-in-bhajan-sandhya-hathras-news-ali277004969","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भजन संध्या में धार्मिक प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भजन संध्या में धार्मिक प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित मेले में भजन संध्या के दौरान भजन गायन करतीं गायिका। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के बैनर तले पुरानी कलेक्ट्रेट में लग रहे मेले में शुक्रवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। देर रात चली भजन संध्या में लोग भजनों पर थिरकते रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद द्वारा पुरानी कलेक्ट्रेट में तीन नवंबर तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में हर रोज प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुक्रवार की रात को अलीगढ़ व मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा भजनों के जरिये समा बांधा गया। इस मौके पर केपी राना ने भोले ओ भोले कब होंगे दर्शन तेरे, पत्थर की राधा प्यारी भजन प्रस्तुत किए।
पूजा चौहान ने एक मीरा एक राधा, सत्यम शिवम सुंदरम भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार, सोमप्रकाश, डंबर सिंह, योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, विद्यासागर विकल, राजेश परिहार, आशीष अस्थाना, येशुराज शर्मा, विनीत आर्य, मनोज गौतम आदि थे। इसके अलावा मेले में केनरा बैंक आरसेटी द्वारा ऋण वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
मेले में होंगे ये कार्यक्रम
हाथरस। कल्याणं करोति मथुरा के बैनर तले 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन होगा। 29 अक्तूबर को सेवा योजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। संवाद