{"_id":"61253ac78ebc3e79c90172fd","slug":"hathras-despite-pleading-with-dig-robbery-and-theft-have-not-been-disclosed-yet-sasni-news-ali271449041","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीआईजी से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक लूट व चोरी का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीआईजी से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक लूट व चोरी का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
प्रकाश एकेडमी के सामने दिनदहाड़े हुई लूट एवं कोतवाली चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर स्वर्ण धाम कॉलोनी में चोरी की घटना का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो पाया है। दोनों मामले अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पीड़ित ने डीआईजी परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार एवं एएसपी प्रकाश कुमार से मामले की जांच कराने की मांग की थी। लेकिन, अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही है।
दरअसल, 15 जून की सुबह कस्बा में हाईवे पर प्रकाश एकेडमी के सामने दूध लेने जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गले की चेन लूट ली थी। सीसीटीवी कैमरे में वारदात की फुटेज कैद हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
इधर, स्वर्ण धाम कॉलोनी में पंकज भारद्वाज के घर से बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पूर्व ग्राम बिजाहरी के माजरा गोपाल नगर में हाईवे के किनारे पुलिस में तैनात आरक्षी चौधरी बलदेव सिंह की अचानक मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को लेकर पैतृक गांव गए थे। उनके जाने के बाद बदमाशों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की थी। इस मामले का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। संवाद