फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Despite pleading with DIG, robbery and theft have not been disclosed yet

हाथरस : डीआईजी से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक लूट व चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Despite pleading with DIG, robbery and theft have not been disclosed yet
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

प्रकाश एकेडमी के सामने दिनदहाड़े हुई लूट एवं कोतवाली चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर स्वर्ण धाम कॉलोनी में चोरी की घटना का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो पाया है। दोनों मामले अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पीड़ित ने डीआईजी परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार एवं एएसपी प्रकाश कुमार से मामले की जांच कराने की मांग की थी। लेकिन, अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही है।
दरअसल, 15 जून की सुबह कस्बा में हाईवे पर प्रकाश एकेडमी के सामने दूध लेने जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गले की चेन लूट ली थी। सीसीटीवी कैमरे में वारदात की फुटेज कैद हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

इधर, स्वर्ण धाम कॉलोनी में पंकज भारद्वाज के घर से बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पूर्व ग्राम बिजाहरी के माजरा गोपाल नगर में हाईवे के किनारे पुलिस में तैनात आरक्षी चौधरी बलदेव सिंह की अचानक मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को लेकर पैतृक गांव गए थे। उनके जाने के बाद बदमाशों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की थी। इस मामले का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed