फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Deputy Chief Minister gifted five roads to the district

हाथरस : उपमुख्यमंत्री ने दी जिले को पांच सड़कों की सौगात

Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Deputy Chief Minister gifted five roads to the district
हाथरस : लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सड़कों के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद जिला पंच? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रदेश भर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। अलीगढ़ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की पांच सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम ने जनप्रतिनिधियों का बुके भेंटकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही गड्ढा मुक्ति का कार्य खत्म हुआ है। हाथरस आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने 117 करोड़ रुपये की सौगात जिले को दी है। हाथरस-जलेसर मार्ग सहित अन्य मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। एक दर्जन से अधिक नई सड़कों का निर्माण भी पीएमजीएसवाई के तहत किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह काम पूरे होने से आने वाले दिनों जिले के लोगों की राह सुगम होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed