फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Department will buy land to build Panchayat Ghar

हाथरस : पंचायतघर बनाने के लिए विभाग खरीदेगा भूमि

Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Department will buy land to build Panchayat Ghar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में पंचायत घर के लिए भूमि न होने की स्थिति में ग्राम पंचायत द्वारा भूमि की खरीद की जाएगी। यह जानकारी वीसी के माध्यम से एडी पंचायती राज ने अधीनस्थों को दी है। उल्लेखनीय है कि कई ग्राम पंचायतों में भूमि की उपलब्धता न होने के कारण पंचायत घरों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण को हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एडी पंचायती राज ने पंचायत घरों के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर वीसी के माध्यम से निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती से पहले सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों को सभी सुविधाओं से परिपूर्ण कर दिया जाए, जिससे कि ग्राम सचिवालय का सपना पूरा हो सके। ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए गांव से बाहर नहीं भागना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां भूमि की उपलब्धता नहीं है। उस ग्राम पंचायत में भूमि को अधिग्रहित कर क्रय किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े पंचायत घरों का सौंदर्यीकरण कराकर उनमें आमजन को मुहैया होने वाली सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। यहां जिले में दो ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनमें पंचायत घर के लिए भूमि नहीं है। अब इन ग्राम पंचायतों में भूमि की तलाश विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है,जिससे कि पंचायत घर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed