{"_id":"6154aeb58ebc3e0b9d08eeab","slug":"hathras-dengue-confirmed-in-seven-more-patients-in-the-district-hathras-news-ali2744851168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में काफी मरीज आ रहे हैं। काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। अब सात और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
ऐसे में अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 181 हो गई है। हालांकि इसमें काफी मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 19 गांव में जाकर सघन अभियान चलाया और लोगों की जांच आदि की। उनके घरों में एकत्रित पानी को फिंकवाया और फॉगिंग कराई।
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। अब तक जिले में बुखार से ढाई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में लगातार बुखार के मरीज आ रहे हैं। अब सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक फरीदाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) का कहना है कि डेंगू के काफी मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। अब जिले में डेंगू के सक्रिय केस 40 हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गई और वहां मरीजों का उपचार भी किया और दवाएं भी दीं। संक्रामक बीमारियों को लेकर उन्हें जागरू भी किया।