फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstration against Lalitpur-Chandauli incidents, submitted memorandum

हाथरस : ललितपुर-चंदौली की घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstration against Lalitpur-Chandauli incidents, submitted memorandum
हाथरस : एसडीएम सदर को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने तहसील सदर में पहुंचकर ललितपुर व चंदौली की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन दिया। आप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना की अगुवाई में आप के कार्यकर्ता तहसील सदर पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।
मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि ललितपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पीड़िता को न्याय दिलाने के स्थान पर थाने में दरोगा ने ही उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसी तरह चंदौली में पुलिसकर्मियों ने दो बेटियों को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। कई अन्य घटनाओं का जिक्र भी इस ज्ञापन में किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि दोनों घटनाओं की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुरेश बघेल, रहमत अली, आशू पचौरी, करन कश्यप, भरत उपाध्याय, हरिमोहन सारस्वत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed