फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demo of exam centers in UP board exam through webcasting

हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा में वेबकास्टिंग के जरिये परीक्षा केंद्रों का किया डेमो

Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demo of exam centers in UP board exam through webcasting
हाथरस: कलेक्ट्रेट में यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए बने कंट्रोल रूम में ट्रेनिंग लेते शिक? - फोटो : HATHRAS
यूपी बोर्ड परीक्षा: वेबकास्टिंग से परीक्षा केंद्रों का किया डेमो
विज्ञापन

वेब कास्टिंग में लगे शिक्षकों को ईडीएम ने किया प्रशिक्षित
सॉफ्टवेयर संचालन सहित अन्य बिंदुओं की दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत जिले में बने 76 परीक्षा केंद्रों की सीधे कलेक्ट्रेट स्थित सीएससी ई गर्वनेंस लैब में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को ईडीएम मनोज उपाध्याय ने कंट्रोल रूम में तैनात किए गए शिक्षिकों को वेबकास्टिंग के सॉफ्टवेयर संचालन के बारे में प्रशिक्षण दिया। कई परीक्षा केंद्रों का डेमो भी किया गया। शासन स्तर से वेबकास्टिंग के जरिये परीक्षा केंद्रों की स्थिति देखी गई।
जिले में 76 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। जिले में नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से वेबकास्टिंग के जरिये सीधे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। शनिवार को कंट्रोल रूम में तैनात किए शिक्षकों को वेबकास्टिंग सॉफ्टवेयर के संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ईडीएम मनोज उपाध्याय ने सभी शिक्षकों को सॉफ्टवेयर के संचालन का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कई परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कर डेमो किया गया। शासन स्तर से भी कंट्रोल रूम के जरिये डेमो देखा गया। ईडीएम ने बताया कि आठ कंप्यूटरों में सॉफ्टवेयर इंस्टाल किए गए हैं। दो तरीके सॉफ्टवेयर के जरिये वेबकास्टिंग की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed