फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woolen clothes market warms up due to increasing cold in Hathras

Hathras News: ठंड बढ़ने से गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार, कीमतों में 20 फीसदी उछाल

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
सार

हाथरस में ऊनी कपड़ों के बाजार में गर्माहट दिखने लगी है। कीमतें बेशक इस बार 20 फीसदी से अधिक हैं, फिर भी बाजार में गर्म कपड़ों के लिए ग्राहकों की संख्या में ठंड बढ़ने के साथ इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
Woolen clothes market warms up due to increasing cold in Hathras
ठंड के चलते बाजार में एक दुकान पर गर्म कपडे़ खरीदने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी बढ़ने के सथ हाथरस में ऊनी कपड़ों का कारोबार भी गर्मा गया है। कारोबारियों की मानें तो इस बार करीब दो करोड़ का ऊनी कपड़ों का कारोबार होगा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ऊनी कपड़ों की कीमतों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लुधियाना व मुंबई से माल की आवक हुई है। कारोबारी स्टॉक के खपने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को सर्दी बढ़ने के साथ शहर में जगह-जगह लगे गर्म कपड़ाें के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


हाथरस शहर के मुख्य बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की 150 दुकानें पंजीकृत हैं। इन दुकानों पर पूर्व में सर्दी को लेकर ऊनी कपड़ों के माल का स्टॉक कर लिया गया है। कैप, शॉर्ट व लॉट स्वेटर के अलावा जॉकेट आदि की बिक्री में सोमवार को इजाफा हो गया।
विज्ञापन


धागे के दाम बढ़ने से 20 फीसदी हुआ इजाफा
दुकानदारों की मानें तो पिछले साल की अपेक्षा ऊनी कपड़ों के दामों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार वूलन धागे के दाम बढ़ गए हैं। एक हजार के ऊनी माल पर पांच प्रतिशत जीएसटी ली जा रही है। एक हजार से ऊपर के सामान खरीदने पर 12 प्रतिशत जीएसटी की राशि भी माल लेने के साथ बिल में अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सर्दी को लेकर माल का स्टॉक किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार स्वेटर और कैप आदि के दामों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार ऊनी धागा महंगा हो गया है। इस कारण रेट बढ़ गए हैं। करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। -ललित अग्रवाल, कारोबारी
कोरोना के चलते माल की बिक्री प्रभावित चल रही थी। इस बार सर्दी की शुरुआत अच्छी है, इसलिए ऊनी कपड़ों के कारोबार में उछाल आएगा। पिछले साल की अपेक्षा ऊनी कपड़ों के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। महंगा माल बेचना मजबूरी है। -पवन मित्तल, कारोबारी
इस साल सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी करने आए हैं। इस बार स्वेटर भी महंगा हो गया है। इस कारण खरीदारी करने में जेब पर बोझ पड़ रहा है, लेकिन सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम तो करना ही पड़ेगा, इसलिए खरीदारी कर रहे हैं। -अशोक वर्मा, ग्राहक

कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदने में अधिक जेब ढीली हो रही है। जो कैप पहले 120 रुपये का था, इस बार वह डेढ़ सौ रुपये का मिल रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। सर्दी से बचाव की मजबूरी में महंगे गर्म कपडे़ खरीदने पड़ रहे हैं। -सुनील अग्निहोत्री ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed