{"_id":"62113ce87861fd586943eda7","slug":"hathras-deepak-got-success-in-rajasthan-public-service-commission-examination-sadabad-news-ali285527444","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दीपक ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दीपक ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पाई सफलता
विज्ञापन
हाथरस : राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए दीपक गौतम। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर निवासी एक छात्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। इस छात्र ने परीक्षा में आठवीं रैंक प्राप्त की है और उसका चयन क्लास वन राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है। उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है।
कस्बे के प्रकाश नगर निवासी दीपक गौतम पुत्र श्रीकृष्ण गौतम शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में पास की थी। इसी वर्ष आईआईटी कानपुर से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 2019 में हुई थी।
अभी कुछ दिन पहले ही इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता प्राप्त कर ली। उन्हें इस परीक्षा में आठवीं रैंक प्राप्त हुई। दीपक का कहना है कि उनका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करें। उनके प्रयास अभी जारी हैं। उनकी मां सुनीता देवी, पिता श्रीकृष्ण गौतम सहित उनके गुरुजनों, मित्रों ने भी दीपक की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। संवाद