फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Deducted money from teacher's account as soon as information is downloaded in Any Desk App

हाथरस : एनी डेस्क एप में जानकारी डाउनलोड करते ही शिक्षक के खाते से कटे रुपये

Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Deducted money from teacher's account as soon as information is downloaded in Any Desk App
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव शहवाजपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। शिक्षक के खाते से 49495 रुपये पार हो गए। इस मामले को लेकर शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है। प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर में महेश कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी चुनाव में बीएलओ कार्य में लगी हुई है।
31 अक्तूबर 2021 की शाम को करीब साढ़े पांच बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको विकास भवन हाथरस में कार्यरत बताते हुए चुनाव से संबंधित ग्राम शहवाजपुर के वोटरों की जानकारी मांगी। जिस पर शिक्षक द्वारा वोटरों की जानकारी देने के बाद कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा कहा गया कि वह चुनाव ड्यूटी की धनराशि का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

आगामी चुनाव संबंधी धनराशि सभी के खातों में भेजी जाएगी। शिक्षक से उस व्यक्ति ने कहा कि आपने अभी तक अपना खाता संख्या उपलब्ध नहीं कराया है, आपकी वजह से हमारा काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। आप तुरंत एनीडेस्क एप डाउनलोड कर, उस पर अपने खाते की पासबुक की फोटो व एटीएम कार्ड की फोटो अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर शिक्षक चुनाव से संबंधित जानकारी होने के कारण उसकी बातों में फंस गए और एनी डेस्क एप अपने फोन में डाउनलोड करके अपने भारतीय स्टेट बैंक हसायन पासबुक व एटीएम कार्ड की फोटो अपलोड कर कर दी।

खाते व एटीएम कार्ड की फोटो अपलोड होते ही शिक्षक के मोबाइल फोन पर 24500 व 24995 रुपये कटने के दो मैसेज आए। जिन्हें देखकर वह सन्न रह गए। वह किसी और को ये मैसेज दिखाते, उससे पहले उसके मोबाइल से अपने आप सारे मैसेज डिलीट हो गए। इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक ने थाना हसायन में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed