न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी में रंजिशन कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रुहेरी में शनिवार की सुबह बंटवारे के विवाद में नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल मनोज कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने बंटवारे को लेकर उनके पिता शांति स्वरूप पुत्र हर प्रसाद, मां रेखा और उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद