{"_id":"62bd696ff8528c2f843a4954","slug":"hathras-dead-body-of-youth-found-in-karban-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: करबन नदी में मिला युवक का शव, पत्नी से चल रही थी अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: करबन नदी में मिला युवक का शव, पत्नी से चल रही थी अनबन
Thu, 30 Jun 2022 02:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान थाना क्षेत्र में सादाबाद रोड़ स्थित गांव पटाखास के निकट करबन नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक नेमचंद उम्र 35 वर्ष पुत्र सुरेशचंद निवासी नदबई भरतपुर की शादी करीब चौदह वर्ष पूर्व मुरसान के गांव पटाखास निवासी लक्ष्मण सिंह की बेटी अनीता के साथ हुई थी। अनीता पिछले एक माह से ज्यादा समय से अपने पिता के यहां अपने दो बच्चों के साथ रह रही है। उसकी अपने पति के साथ अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
नेमचंद बुधवार को अपने गांव से ससुराल की कहकर आया था। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों को युवक का शव करबन नदी में पुल के किनारे पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकलवा लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने युवक की पहचान लक्ष्मण सिंह के दामाद के रूप में की है। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह व उसकी बेटी को भी मौके पर बुला लिया। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन