फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body found in a blood plant soaked in blood, sensation

हाथरस: वाटर प्लांट पर युवक का खून से लथपथ मिला शव, सनसनी

Sat, 11 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body found in a blood plant soaked in blood, sensation
हाथरस:युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कॉलोनी स्थित एक वाटर प्लांट पर युवक की हत्या कर दी गई। शव प्लांट के गेट पर पड़ा मिला। कॉलोनी के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।
चंदपा निवासी अशोक पाराशर (24 वर्ष ) पुत्र भगवती शर्मा साकेत कॉलोनी स्थित आदित्य शर्मा के दिव्य जल पानी के प्लांट पर काम करता था। अशोक पिछले करीब साढे़ तीन साल से यहां पर काम कर रहा था। वह रात को प्लांट पर अकेला ही रहता था। शुक्रवार की सुबह अशोक का खून में लथपथ शव प्लांट के अंदर गेट के पास पड़ा मिला। इसकी जानकारी तब हुई, जब आदित्य शर्मा अपने प्लांट पर सुबह पहुंचे। अशोक का शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना कोतवाली हाथरस गेट को पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसएचओ मनोज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ यहां पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी विक्रांत वीर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार को हुई तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। यहां पर जांच में मदद के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं प्लांट पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के प्लांट पर एक युवक की हत्या हुई है। युवक का शव खून में लथपथ मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्लांट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed