फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body found hanging, accused of murder for dowry

हाथरस : फंदे पर लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body found hanging, accused of murder for dowry
रश्मि का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बास परम में 29 जून को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मुकेश पुत्र बलीराम निवासी इरादत नगर आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी रश्मि की शादी 29 जून 2020 को जगबीर पुत्र मुनेश निवासी बास परम सादाबाद के साथ की थी। विवाह में पर्याप्त दान दहेज दिया गया था। इसके बावजूद रश्मि के ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

ससुराल वाले तीन तोला सोने की मांग और कर रहे थे। 29 जून को रश्मि की हत्या कर ससुरालियों ने शव फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर वह जब रश्मि की ससुराल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में जगबीर पुत्र मुनेश, मनवीर पुत्र मुनेश, गुड्डी देवी पत्नी मुनेश, निशा पुत्री मुनेश निवासी बास परम को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed