फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DDO tested reality of MNREGA works

हाथरस: मनरेगा के कामों की डीडीओ ने परखी हकीकत

Tue, 28 Apr 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DDO tested reality of MNREGA works
हाथरस: हाथरस ब्लॉक के एक गांव में मनरेगा के कार्य का निरीक्षण करते डीडीओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी में लॉकडाउन में मनरेगा के कामों को सामाजिक दूरी के साथ शुरू किए जाने के शासन स्तर से मिले आदेश के बाद जिले पर मनरेेगा के कामों को गति दे दी गई है। साथ ही अन्य प्रांतों से लॉकडाउन में आए ग्रामीणों के भी नए जॉब कार्ड जारी कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में मनरेगा के तहत होने वाले कामों को शुरू करा दिया गया है। सामाजिक दूरी का पालन किए जाने को लेकर खुद अफसर कार्य स्थलों पर दौड़ रहे हैं। डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने ब्लॉक हाथरस के गांव नगला अलिया, रतनगढ़ी, नगला केशो, रड़ावली, जहांगीरपुर, कैलोरा आदि में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए जाएं। कोई भी व्यक्ति रोजगार मांगता है तो तत्काल रोजगार दिया जाना चाहिए। इस दौरान गांव कैलोरा में बनी गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोशाला में 190 गोवंश मिले थे। भूसे की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed