फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dauji temple located in the fort complex will be beautified

हाथरस : किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 21 Mar 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dauji temple located in the fort complex will be beautified
हाथरस : मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत दाऊजी मंदिर प्रांगण में शिलान्यास करते सदर ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए 180 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके तहत सदर विधायक हरीशंकर माहौर के प्रयास से ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के विकास के लिए 48 लाख 29 हजार रुपये जारी किए गए हैं। सौंदर्यीकरण का काम पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में शनिवार को इन कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने एक साथ किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक हरीशंकर माहौर मौजूद रहे। विधायक ने शिलान्यास स्थल पर नारियल फोड़कर शुभारंभ की रस्म निभाई। विधायक ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र ऐसे हैं, जहां विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने भी विधानसभा क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक स्थलों की भी सूची मांगी है। इन स्थानों का भी जल्द चयन कर इनकी सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सतपाल सिंह मदनावत, मुन्ना सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र उपाध्याय, रमेश राजपूत, संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, शिवशंकर गुलाटी, कृष्णमुरारी लाल वार्ष्णेय, सभासद श्रीभगवान, मोहन पंडित, जितेंद्र कुमार, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, विवेक गुप्ता, अमित भौतिका, नीरेश सिंह, निशांत उपाध्याय, नरेंद्र प्रेमी, राजेश गुड्डू, मदन फौजी, ज्ञानेंद्र शर्मा, भगवानदास माहौर, सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद नारायण लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed