फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dauji fair will be illuminated by the combination of three hundred kilowatts

हाथरस : तीन सौ किलोवाट के संयोजन से रोशन होगा दाऊजी मेला

Tue, 23 Aug 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dauji fair will be illuminated by the combination of three hundred kilowatts
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में आए विभिन्न प्रकार के झूले। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ कावक्त करीब आ रहा है, इसकी तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। मेले में खेल तमाशे वालों का आना शुरू हो गया है। ठेकेदार द्वारा शिविर की बैरीकेडिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। मेले में विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली विभाग द्वारा 300 किलोवाट से अधिक भार का संयोजन दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार द्वारा आवेदन किया जाएगा। उसके बाद बिजली विभाग द्वारा अस्थायी मीटर लगाया जाएगा। मेला समापन पर उस मीटर के हिसाब से ठेकेदार से बिल लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस बार मेले की शुरुआत दो अगस्त बल्देव छठ से होगी। मेले में होने वाले संगीत सम्मेलन, पंजाबी दरबार, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन आदि के आयोजक नामचीन कालाकारों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। बिजली विभाग ने लाइनों की मरम्मत का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

मेला परिसर में लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त किया गया है। इस ट्रांसफॉर्मर से मेले को बिजली संयोजन दिया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर के पास मीटर लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि मेले के लिए ठेकेदार पूर्व में साढ़े तीन सौ किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। ठेकेदार द्वारा आवेदन किया जाएगा। आवेदन के अनुसार संयोजन स्वीकृत कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed