फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras danced to the songs of Heer Walia in Dandiya Utsav

Heer Walia: डांडिया उत्सव में हीर वालिया के गीतों पर झूमा हाथरस, देर रात तक प्रस्तुतियों में खोए रहे लोग

Sun, 05 Nov 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:15 PM IST
सार

अमर उजाला का डांडिया उत्सव हाथरस में आयोजित हुआ। जिसमें गायिका हीर वालिया के गीतों पर हाथरसवासियों ने डांडिया खेला। शहर के हजारों लोगों ने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर खूब गीत-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
Hathras danced to the songs of Heer Walia in Dandiya Utsav
गायिका हीर वालिया ने डांडिया उत्सव में किया धमाल - फोटो : राघवेंद्र प्रताप सिंह

विस्तार

हाथरस शहर के लोगों के लिए 5 नवंबर की शाम यादगार रही। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में अमर उजाला के बैनर तले डांडिया उत्सव की धूम रही। शहर के हजारों लोगों ने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर खूब गीत-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। बॉलीवुड की गायिका हीर वालिया के गीतों की धुनों पर हाथों में डांडिया स्टिक थामकर लोग खुलकर झूमे। पूरे परिवार के साथ लोगों ने इस सांस्कृतिक उत्सव का लुत्फ उठाया। बच्चे भी इस मस्ती में साझीदार बने। 

विज्ञापन


बॉलीवुड गायिका हीर वालिया के मंच पर आने से पहले एंकर वंदना ने कार्यक्रम में दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी अतिथियों व उपस्थित लोगों के बीच साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, डॉ. पीपी सिंह और डॉ.अविन शर्मा भी साथ रहे। 
विज्ञापन


डांडिया उत्सव
मंच पर पहुंचीं हीर ने भक्ति गीत की प्रस्तुति के बाद लोगों को गीत जरा जरा बहकता है, ढोलना, ढोलना, चिकनी कमर पर, तारे गिन-गिन, जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपनी सुरीली आवाज में जुगनी-जुगनी, गीत पर उन्होंने लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद उन्होंने डांडिया के लिए विशेष गीत नित खैर मंगा, ओढ़नी ओढूं, नगाड़े संग ढोल बाजे, उड़ी-उड़ी जाए चुनर, जैसे गीतों की भी प्रस्तुति दी। देर रात तक लोगों ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान

पुरस्कार जीतने के लिए जोड़ियों ने लगाया दम
अमर उजाला के डांडिया उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं विभिन्न प्रतियोगिता के पुरस्कार पाने की होड़ रही। देर रात तक आयोजित हुए कार्यक्रम में जोड़ियों ने पुरस्कार पर कब्जा करने के लिए खूब मशक्कत की। इनमें सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड,, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युगल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्माइल अवार्ड आदि पुरस्कारों के लिए प्रतिभागियों ने अपनी जोड़ी के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


 

इनका रहा योगदान

अमर उजाला के डांडिया उत्सव के आयोजन में एके फूड प्रोडक्ट्स, प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रितू प्रोडक्ट्स, वेन्यू पार्टनर रामोजी रिसोर्ट्स, धीर फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, स्वास्तिक एस्ट्रोलॉजी, श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, आरपीएम महाविद्यालय, बजरंग इंटर कालेज, आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मै. राहुल पेंट्स एजेंसीज, सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गावर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आउटडोर पार्टनर - अमन कौशिक, फूड पार्टनर- टफरी कैफे सादाबाद गेट का विशेष सहयोग रहा।

अतिथि

बोले लोग
अमर उजाला के इस उत्सव ने दिख खुश कर दिया। इतना आनंद हमें कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आया, जितना यहां आया है। बेहतरीन आयोजन है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अमर उजाला कराएगा। -जिया रस्तोगी
मैं आभारी हूं कि अमर उजाला ने इतने बेहतरीन कार्यक्रम में मुझे भी आमंत्रित किया। यहां आकर हमने खूब आनंद लिया है। गीत-संगीत कुछ बेहतरीन है। इस रविवार को अमर उजाला ने बेहतरीन बना दिया है। -सुनीता सरदाना 
ऐसा कम होता है, जब हम बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम का मिलकर लुत्फ उठाएं। अमर उजाला ने हमें यह मौका दिया है। यहां लोग पूरे परिवार के साथ डांडिया में शामिल हो रहे हैं। -निकता अग्रवाल

हाथरसवासी


बॉलीवुड गायिका हीर का कोई जवाब नहीं है। उनके गीतों ने वाकई समां बांध दिया है। अमर उजाला की ओर से पिछले कार्यक्रम को भी हम याद करते हैं और अब ये कार्यक्रम भी हमारे लिए यादगार बन गया है। -प्रियंका अग्रवाल
पिछले साल अमर उजाला ने चित्र-विचित्र की भजन संध्या का आयोजन किया था। इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में डांडिया उत्सव का आयोजन वाकई बेहतरीन है। हमने इसका पूरा लुत्फ उठाया है। -दीप्ती वार्ष्णेय 
आज अहोई अष्टमी के दिन बच्चों के साथ मुझे बेहद खूबसूरत उपहार डांडिया उत्सव के रूप में अमर उजाला ने दिया। हमने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। -प्रीति वार्ष्णेय
कार्यक्रम के आयोजन तो बहुत होते हैं, लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही उत्साह था। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही कार्यक्रम सामने आया है। वाकई प्रबंधन भी बहुत बेहतरीन है। -कल्पना उपाध्याय
मेरे लिए ये रविवार खास हो गया है। अमर उजाला के डांडिया उत्सव में मैने पूरा लुत्फ उठाया है। शाम के इस आयोजन में डांडिया खेला, बहुत मजा आया। गीत, संगीत और नृत्य की यह शाम इतनी बेहतरीन है, जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते।-शुचि माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed