{"_id":"63922cd1f70fb40ddf592b7c","slug":"hathras-crpf-jawan-dies-of-fever-sadabad-news-ali306533435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीआरपीएफ जवान की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीआरपीएफ जवान की बुखार से मौत
विज्ञापन
हाथरस : सीआरपीएफ जवान हरेंद्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कूपा कलां निवासी सीआरपीएफ जवान की बुखार से दुखद मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव में सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जवान के अचानक चले जाने से अंत्येष्टि में शामिल हर आंख नम थी और परिवार के सभी लोग बेहद आहत हैं।
कस्बे से सटे गांव कूपा कलां निवासी सीआरपीएफ में तैनात बृजमोहन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह इस समय सीआरपीएफ मुख्यालय जयपुर में तैनात हैं। दो दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इस कारण वह अवकाश लेकर तीन दिसंबर को अपने घर आ गए। यहां परिजन द्वारा उनका उपचार कराया गया। लाभ न मिलने पर आगरा के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में उन्हें डेंगू निकला। इस कारण उनका उपचार आगरा के ही दूसरे अस्पताल में कराया गया।
उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। मौत की जानकारी घर परिवार के लोगों को होने पर हाहाकार मच गया। सीआरपीएफ जवान की मौत की जानकारी उनकी यूनिट पर भी दी गई। जानकारी मिलने पर यूनिट की एक टीम गांव पहुंच गई। इधर, जवान का पार्थिव शरीर गांव में आने पर हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
जवान की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव सिकंदरपुर आगरा निवासी प्रीति के साथ हुई थी। इस समय जवान पर एक आठ माह का मासूम पुत्र है। बता दें कि सीआरपीएफ जवान की नियुक्ति पांच साल पहले रामपुर में हुई थी। इस समय उनकी ड्यूटी जयपुर में चल रही थी। यूनिट की टीम जम्मू कश्मीर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी तबीयत खराब होने पर वह घर आ गए। संवाद