फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd danced on Pranjal Dahiya's dance and Raju Punjabi songs

हाथरस : प्रांजल दहिया के नृत्य व राजू पंजाबी के गानों पर झूमी भीड़

Thu, 22 Sep 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात्रि में संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ।डांस ग्रुप एमजे-फाइव के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Hathras: Crowd danced on Pranjal Dahiya's dance and Raju Punjabi songs
हाथरस : संगीत सम्मेलन में नृत्य करतीं हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात्रि में संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान हरियाणवी नृत्यांगना प्रांजल दहिया के नृत्य पर मध्य रात्रि तक हजारों युवा झूमते रहे। गायक राजू पंजाबी ने भी अपने गानों की प्रस्तुति पर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त दिवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। तदुपरांत गणेश वंदना हुई। अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, संरक्षक नगेंद्र पाठक, सह संयोजक अजीत शर्मा, सौरभ, विपुल, रजत चौधरी, सोमेश यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और विद्यार्थियों ने उनकी याद में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी हुए। संचालन कर रहीं कवयित्री अनामिका अंबर ने भी अपनी कविताओं से समां बांधा। मंच पर जब हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया आईं और उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जब मेरौ बालम थानेदार चलावे जिप्सी गाने पर नृत्य किया तो हजारों की भीड़ वहां झूम उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उनके कई और गानों पर भी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। उनके साथ-साथ राजू पंजाबी ने देशी देशी न बोला कर, सहित कई गाने सुनाए और जमकर तालियां बटोरीं। डांस ग्रुप एमजे-फाइव के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। मध्य रात्रि तक हजारों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed