फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crop ruined due to rain, roads also uprooted

हाथरस : बारिश से फसल हुई बर्बाद, सड़कें भी उखड़ीं

Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crop ruined due to rain, roads also uprooted
हाथरस : किसानों की समस्याएं सुनते सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

तेज बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। सड़कें जर्जर हो गई हैं। बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। यह बातें सपा पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने के बाद कहीं।
सोलंकी ने क्षेत्र के गांव मनौरा, गड़ौला, पिछौती, अल्हैदीनपुर आदि गावों का दौरा कर किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पड़ रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जल प्लावन की स्थिति हो गई है, जिससे किसानों की धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। भारी लागत से किसानों ने धान की पौध तैयार कर रोपी थी। खेत टापू बन गए हैं। धान की फसल खराब होने से किसान बर्बादी के कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मरम्मत न होने के कारण गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग पहले से ही खस्ताहाल थे। रही-सही कसर तेज बारिश ने पूरी कर दी है। रतिभानुपर-कचौरा, नगला विजन-हसायन, पुरदिलनगर-हसायन मार्ग पूरी उखड़कर बर्बाद हो गए हैं। इधर, बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। खंभे और तार टूटकर सड़क पर पड़े हैं। किसानों ने सोलंकी से इन समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान दीपक जादौन, प्रवीण जादौन, अमित कुमार पुंढीर, इंद्रपाल सिंह, शैतान सिंह, ओमपाल सिंह, शैलेंद्र प्रधान, नीरज ठाकुर, राजकिशोर सिंह, रवि, अनुराग चौहान, सौरव जादौन, गोविंद कुमार, रामेश्वर यादव, डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, निशांत चौहान किसान नेता, रोहिताश्व यादव, मनवीर चौधरी, पुष्पेंद्र पुंढीर, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed