{"_id":"6112cd728ebc3e818267666b","slug":"hathras-court-issued-non-bailable-warrants-against-nine-including-block-chief-s-son-hathras-news-ali2703992120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ब्लॉक प्रमुख के पुत्र सहित नौ के खिलाफ कोर्ट ने जारी किए गैरजमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ब्लॉक प्रमुख के पुत्र सहित नौ के खिलाफ कोर्ट ने जारी किए गैरजमानती वारंट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव में अब न्यायालय ने मुख्य आरोपी बंटी यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही है। बंटी यादव की मां सुदामा देवी सिकंदराराऊ की ब्लॉक प्रमुख हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतगणना के दौरान सिकंदराराऊ में जमकर उपद्रव हुआ था। आरोप है कि सपाइयों ने दर्जन भर से ज्यादा वाहनों को पथराव व तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी भी उपद्रव में घायल हुए थे। खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उपद्रव पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला था। मौके पर ही 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। कुछ नामजदों ने बाद में कोर्ट में समर्पण भी किया था।
इस मामले में मुख्य आरोपी बंटी यादव पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। अभी उस सहित कुछ और नामजद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ऐसे में अब न्यायालय ने देवेंद्र उर्फ बंटी यादव निवासी सराय मिश्र थाना कोतवाली नगर एटा, सुनील यादव निवासी द्वारिकापुरी एटा, योगेश यादव निवासी नावली थाना अवागढ़ एटा, विनय यादव निवासी नगला शेवा निधौली कलां एटा, प्रवेंद्र निवासी लालगढ़ी सिकंदराराऊ, राघवेंद्र निवासी लालगढ़ी सिकंदराराऊ, मनोज कुमार उर्फ बंटी निवासी रेलवे रोड एटा, बृजभान उर्फ संजू भैया निवासी लालगढ़ी, सिकंदराराऊ हाल निवासी वर्मा नगर पीली कोठी के पीछे, एटा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए है। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिशें भी दे रही है।