{"_id":"6224e0a31532714f9533fca1","slug":"hathras-counting-deployment-of-personnel-for-assembly-wise-counting-of-votes-feeding-hathras-news-ali286549538","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना : विधानसभावार वोटों की गिनती फीडिंग के लिए कार्मिकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना : विधानसभावार वोटों की गिनती फीडिंग के लिए कार्मिकों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। गिनती के बाद फीडिंग के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए दो नेटवर्कों की केबल बिछाई जा रही है, ताकि आयोग को तत्काल चक्रवार रिपोर्ट भेजी जा सके।
मतगणना को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक में तैयारियों को तेज कर दिया गया है। अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने मतों की गिनती के बाद फीडिंग के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी है। सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
मतगणना के लिए 353 कार्मिकों को तैनात किया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, गणक व एक चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलें व एक अतिरिक्त आरओ की टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से कार्मिकों व ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा। हाथरस विधानसभा, सादाबाद विधानसभा में 4-4 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 3 टेबलें पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती के लिए लगाई जाएंगी।