फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : Counting : Deployment of personnel for assembly wise counting of votes, feeding

हाथरस : मतगणना : विधानसभावार वोटों की गिनती फीडिंग के लिए कार्मिकों की तैनाती

Sun, 06 Mar 2022 09:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras : Counting : Deployment of personnel for assembly wise counting of votes, feeding
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। गिनती के बाद फीडिंग के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए दो नेटवर्कों की केबल बिछाई जा रही है, ताकि आयोग को तत्काल चक्रवार रिपोर्ट भेजी जा सके।
मतगणना को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक में तैयारियों को तेज कर दिया गया है। अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने मतों की गिनती के बाद फीडिंग के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी है। सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन

मतगणना के लिए 353 कार्मिकों को तैनात किया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, गणक व एक चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलें व एक अतिरिक्त आरओ की टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से कार्मिकों व ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा। हाथरस विधानसभा, सादाबाद विधानसभा में 4-4 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 3 टेबलें पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती के लिए लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed