{"_id":"5f9711908ebc3edc0f59dc5e","slug":"hathras-council-conducts-programs-to-boost-girl-morale-hathras-news-ali247268252","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए परिषद करती है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए परिषद करती है कार्यक्रम
विज्ञापन
हाथरस: एबीवीपी के जिला छात्रा सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सोमवार को जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन शहर की अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह छात्रा प्रमुख अवनी यादव मौजूद थीं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्वेता दिवाकर, भाजपा नेता क्षमा शर्मा, भाजपा नेता विमल शर्मा, अध्यापिका माधुरी, जिला सह संयोजक प्रियंका त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
नगर मंत्री अविनाश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अवनी यादव ने कहा कि छात्राएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। परिषद द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों के बारे में बताया।
श्वेता दिवाकर ने कहा कि एबीवीपी द्वारा आयोजित जिला छात्रा सम्मेलन हर वर्ष किया जाता है। अगर कोई संगठन छात्राओं के लिए कार्य करता है तो वह सिर्फ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्य करता है। क्षमा शर्मा ने कहा कि आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। छात्राओं का हर क्षेत्र में वर्चस्व है। आज देखा जाए तो एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री भी एक छात्रा हैं। कार्यक्रम में गौरव रावत, जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, सौरभ शर्मा, दिव्य भारद्वाज, दीक्षा कुशवाहा, शिवानी शर्मा, नितेश, धनंजय, आकाश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।