फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Coronation havoc in Sadabad, four deaths so far, nine ongoing treatment

हाथरस: सादाबाद में कोरोना का कहर, अब तक चार की मौत, नौ का चल रहा उपचार

Mon, 08 Jun 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Coronation havoc in Sadabad, four deaths so far, nine ongoing treatment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद में कोरोना का कहर जमकर बरप रहा है। हाल ये है कि चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो वहीं अभी भी नौ संक्रमित लोगों का उपचार जारी है। सुखद यह है कि इन नौ लोगों में से संक्रमित एक महिला और चिकित्सक की उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है।
गौरतलब हो कि कस्बे के निरंजन बाजार में इलाके में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक को सबसे पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी कुछ दिन बाद उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। उसके बाद कस्बा कोठी द्वार के रहने वाले एक और चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनका भी उपचार दिल्ली में चल रहा है। इन चिकित्सक के भाई की भी कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। तो वहीं नदी वाली गली निवासी एक महिला भी कोरोना संक्रमित थीं, उनकी भी मौत हो चुकी है। नगला चौधरी के संक्रमित रिटायर्ड दरोगा की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा कोठी द्वारा के चिकित्सक के परिवार के दो सदस्य, मृत महिला के घर के तीन सदस्य, गीगला का एक हत्यारोपी और सादाबाद की श्री राम कॉलोनी की महिला सहित फिलहाल नौ एक्टिव केस हैं, जिनका कोरोना संक्रमण का उपचार चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य महकमे के एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन नौ लोगों में से गांव मंस्या की संक्रमित महिला और कस्बा कोठी द्वार निवासी चिकित्सक की रिपोर्ट उपचार के बाद निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed