{"_id":"6071eaf08ebc3e59274e136d","slug":"hathras-corona-vaccine-was-not-installed-at-many-centers-due-to-lack-of-vaccine-hathras-news-ali2607938115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वैक्सीन की कमी के कारण कई केंद्रों पर नहीं लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वैक्सीन की कमी के कारण कई केंद्रों पर नहीं लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण जिले के कई केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण नहीं हो सका। जिला अस्पताल आए कुछ लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। वैक्सीन आने के बाद सोमवार से फिर सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में भी एकदम बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक निपट गया है। शनिवार को टीका लगवाने आए लोगों को कुछ केंद्रों से निराश लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में टीका लगवाने आए सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी पर टीका लगवाने गए थे, लेकिन वहां पर वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
जिला अस्पताल में आए तो यहां पर भी वैक्सीन की कमी बताई गई। शहर के मथुरा रोड निवासी अरविंद कुमार ने बताया आज टीका लगावाने के लिए जिला अस्पताल आए थे, लेकिन यहां पर काफी भीड़ थी। इसके अलावा अस्पताल के कर्मचारी ने यह भी बताया कि वैक्सीन कम हैं, इसलिए सोमवार को टीका लगवाने आना।
विज्ञापन
वैक्सीन खत्म हो गई है। मुरसान और सासनी में भी वैक्सीन नहीं है। जहां-जहां पर वैक्सीन उपलब्ध हैं, उन जगहों पर आए लोगों को टीका लगाया गया है। शाम तक आगरा से वैक्सीन मिलेगी। तब सोमवार से फिर से कोरोना का टीकाकरण होगा।
-डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।