फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona investigation report of two including a woman came positive

हाथरस: एक महिला सहित दो की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona investigation report of two including a woman came positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जिले में दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन दोनों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मुरसान के मोहल्ला किला का रहने वाला युवक गुड़गांव में काफी समय से एक होटल में काम करता था। युवक कुछ दिन पहले अपने घर आया था। जिसकी तबीयत खराब होने पर युवक अपना उपचार कराने के लिए हॉस्पिटल गया। उसी दौरान युवक ने हाथरस में अपना चेकअप कराने के लिए सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बात मोहल्ले के लोगों को पता चली तो मोहल्ले में खलबली मच गई। मंगलवार की रात को स्वास्थ्य टीम द्वारा युवक को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना संक्रमित के परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। इधर, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर की 26 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे इस गांव में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed