{"_id":"5eac67f98ebc3e90701b7f54","slug":"hathras-corona-infected-elderly-person-suffering-from-cancer-hathras-news-ali2326758107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कैंसर पीड़ित वृद्ध निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कैंसर पीड़ित वृद्ध निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना संक्रमित की गली को सैनिटाइज करते फायर बिग्रेड कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना मुक्त घोषित हुए जिले में शुक्रवार को कैंसर से पीड़ित वृद्ध (63 वर्ष) कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पिछले माह इलाज कराने के लिए नोएडा के एक अस्पताल में गया था। सीकनापान गली निवासी वृद्ध के पॉजिटिव की सूचना मिलते ही पूरा इलाका सील कर दिया गया। नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर सैनिटाइजेशन में जुट र्गईं। पीड़ित के परिजन व अन्य संपर्क में आए 25 लोगों को क्वारंटीन के लिए सासनी के प्रकाश एकेडमी में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पहले जिले के सासनी कस्बे में चार जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। यह चारों बाहरी प्रदेशों के थे। सभी जब ठीक हो गए थे तो इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। तीन सप्ताह तक जिले में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला तो जिले को कोरोना मुक्त भी घोषित कर दिया गया था। शुक्रवार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। 29 अप्रैल को इसका नमूना लिया गया था।
कैंसर पीड़ित वृद्ध के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहां लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम