{"_id":"636aa77e5461d44c0c644823","slug":"hathras-controversy-stone-pelting-with-police-reached-to-settle-dispute-sadabad-news-ali304319345","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाद निपटाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाद निपटाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक, पथराव
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस से ग्रामीणों की होती नोकझोंक। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कुरसंडा क्षेत्र के गांव मोती गढ़ी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद को निपटाने पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता और नोकझोंक की गई।
मोती गढ़ी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष जमीन पर मकान निर्माण करा रहा है। दूसरे पक्ष ने निर्माण को अवैध बताते हुए पुलिस को इस मामले में शिकायत की थी।
पुलिस मामले की जांच और विवाद को निपटाने के लिए मंगलवार दोपहर गांव पहुंची। शिकायतकर्ताओं से मामले की जानकारी की। आरोपी पक्ष के लोगों को भी समझाने का प्रयास करते हुए निर्माण रोके जाने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। पुलिस को लौटना पड़ा। संवाद